CAA विरोध प्रदर्शन : दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद, लाल किले के पास धारा 144 लागू

Summary :

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाल किले के निकट सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, केंद्रीय सचिवालय और खान मार्केट के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी।’’

 इसमें बताया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका स्टेशनों के द्वार भी बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाल किले के निकट सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। 
गौरतलब है की विपक्ष संशोधित नागरिकता कानून को लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रहा है। सीएए के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। लेफ्ट की पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में प्रदर्शन की संभावना है।

Desk Team