सीबीआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ और दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोहिणी में विजय विहार पुलिस थाने में तैनात एसएचओ एसएस चहल के साथ ही दो कांस्टेबलों बदरी और जितेंद्र को रिश्वत लेते हुए बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संबंधी हालात की समीक्षा की
उन्होंने बताया कि तीनों ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता भूमि विवाद का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता चाहरदीवारी का निर्माण कर रहा था जब कुछ लोगों ने प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जताया। इसके बाद विवाद हो गया और पीसीआर को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो एसएचओ ने पांच लाख रुपये की घूस कथित तौर पर मांगी और बाद में बातचीत कर दो लाख रुपये देने की बात तय हुई।


Download Android App
Download iOS App



