केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली और उत्तर भारत में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
जावड़ेकर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले पांच सालों में 100 शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार करने का दृढ़ संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई की जनसंख्या समान है और औद्योगिक तथा वाहनों से भी एक समान ही प्रदूषण होता है।
मंत्री ने कहा, लेकिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले कुछ दिनों के दौरान 300 से ज्यादा रहा जबकि चेन्नई में सिर्फ 29 था, मुंबई में यह 140 और बेंगलुरु में 45 था। उन्होंने कहा कि ऐसा मौसम संबंधी कारणों से है।

Download Android App
Download iOS App