लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

केन्द्र सरकार नेहरू, इन्दिरा गांधी एंव राजीव गांधी कार्यकाल में किये गये विकास कार्यक्रम को मिटाने की कोशिश:कांग्रेस

संतोष कुमार श्रीवास्तव, हीरा सिंह बग्गा,बद्री नारायण राय एंव बंड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना :आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की 129 जयन्ती आज प्रदेश कांाग्रेस कमिटी के मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गयी। जयन्ती समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. समीर कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डा. समीर कुमार सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू को देश के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी आस्था थी।

देश के नवनिर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश के आधुनिकीकरण के लिये उन्होंने बड़े-बड़े कल-कारखाने की स्थापना की, बिजली घरों का निर्माण कराया, उच्च शिक्षा के लिये आई आई टी, आईआईएम एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की। सारे देश में सडक़, बिजली एवं रेल पटरियां बनायी, देश के योजनाबद्ध विकास के लिये पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की वर्तमान केन्द्र सरकार पंडित नेहरू, इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी के कार्यकाल में देश के लिये किये गये सर्वांगीण विकास के कायक्रम को मिटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आम जनता के बीच पंडित नेहरू, इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी की विकास परक जो छवि बनी हुई है, उसे मिटाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है। इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उदयान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, श्री एम.एल.सी प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा एवं खालिद अनवर अंसारी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एच के वर्मा, पूर्व विधायक डा हरखू झा, लाल बाबू लाल,सुबोध कुमार, श्रीमती जया मिश्रा, इंटक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, डा. विनोद शर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा. अम्बुज किशोर झा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती सुधा मिश्रा, सुश्री जयन्ती झा, सुश्री शमा परवीण, पुरूषोत्तम मिश्रा, श्री अरविन्द लाल रजक, छत्रपति यादव, शरीफ रंगरेज, राकेश कुमार सिन्हा, डा. एमएल बनर्जी, मिन्नत रहमानी, बशी अख्तर, निरंजन कुमार, सुनील कुमार सिंह, मो. शाहनवाज, व्यंकटेश रमण, सिद्धार्थ क्षत्रिय, मृणाल अनामेय, राज छविराज, उमेन्द्र कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, जगन्नाथ पाठक, आनन्द माधव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, हीरा सिंह बग्गा,बद्री नारायण राय एंव बंड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।