नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस के पीछे वाले इंजन (जनरेटर कार) में शुक्रवार को आग लग गई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा, “12218 चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस के पीछे वाले इंजन में करीब एक बज कर 40 मिनट पर आग लग गई।” उन्होंने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन प्लेटफार्म संख्या आठ से रवाना हो रही थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझा ली गई है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा गया।
दिल्ली में चंडीगढ – कोचुवल्ली एक्सप्रेस की पिछली पॉवर कार में आग लगने की घटना हुई है।
फॉयर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं तथा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 6, 2019
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना को लेकर ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में चंडीगढ – कोचुवल्ली एक्सप्रेस की पिछली पॉवर कार में आग लगने की घटना हुई है। फॉयर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं तथा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।”

अधिकारी ने बताया कि आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी तुरंत एक्शन में आए, जिसके बाद इसे बुझाया जा सका। अधिकारी ने हालांकि आग लगने का कारण नहीं बताया। आग को फैलने से बचाने के लिए पावर कार को ट्रेन की बाकी बोगियों से अलग कर दिया गया


Download Android App
Download iOS App



