पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुऑ स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मॉ शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मारूफगंज स्थित श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मॉ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की। देवी माता के दर्शन के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मालसलामी स्थित घाट स्टेशन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। घाट स्टेशन को समाप्त कर गंगा पथ से लिंक किया जायेगा।
घाट स्टेशन से कंगन घाट तक सीधा सम्पर्क स्थापित करने हेतु निर्देश दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गॉधी मैदान पटना में दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावणवध की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डा. रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना प्रमंडलीय आयुक्त आर. एन. चोंग्थू, पटना जिलाधिकारी कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना मनु महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।