दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस को लेकर चर्चा हुई। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी।
मुलाकात के बाद संवादाताओं से केजरीवाल ने कहा, मैंने उनसे (प्रधानमंत्री) कहा कि जो भी दिल्ली हिंसा के लिए दोषी पाया जाता है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, हमने चर्चा की कि हमें कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर काम करना होगा।

वहीं बीते रविवार की रात दिल्ली में फैली दंगो को अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली पुलिस ने उस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजी से काम किया जब रविवार रात अफवाहें फैलाई गईं। अगर पुलिस ने पिछले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को एक ही कार्यकुशलता के साथ काम किया होता तो जब जिले में दंगे हुए थे।, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
इससे पहले लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री तौर पर शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने 19 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों की यह पहली मुलाकात थी। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के विकास पर भी चर्चा हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



