लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

CM केजरीवाल ने मुंबई के आप पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- ‘ऑक्सीमित्र अभियान’ से मरीजों की बच सकती है जान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान से लोगों की जान बच सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान से लोगों की जान बच सकती है। आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक केजरीवाल ने पार्टी की मुंबई इकाई के कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप स्वयंसेवकों ने गरीबों को भोजन करा और प्रवासियों की मदद की जनता की सेवा की…ऑक्सीमित्र अभियान के जरिये हम सीधे लोगों की जान बचा सकते हैं।
हम उन लोगों को आगाह कर सकते हैं जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम है एवं उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है, फिर हम उनका जीवन बचा सकते हैं।’’ पार्टी के मुताबिक उसके कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नापेंगे।
बता दें कि शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट कोरोना वायरस से फेफड़े में संक्रमण का लक्षण है। केजरीवाल ने आगे कहा, ‘‘यह पहल समुद्र में एक बूंद के समान हो सकती है लेकिन यह सरकार और अन्य एजेंसियों की मदद करने का हमारा तरीका है।
दिल्ली में सभी लोग कोविड-19 महामाारी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आए और हमें यही मुंबई में भी करना है।’’ पार्टी ने दावा किया कि गत दो हफ्ते में उसके कार्यकर्ताओं ने मुंबई में करीब 10 हजार लोगों से संपर्क किया जिनमें से अधिकतर निम्न आय वर्ग, घनी बसी बस्तियों के रहने वाले हैं और उन्हें कम स्थान में समाजिक दूरी का अनुपालन करने के तरीकों को लेकर परामर्श दिया गया।
केजरीवाल ने कहा कि वह मुंबई के प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी का ‘ऑक्सीमित्र केंद्र’ चाहते हैं। मुंबई में आप की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि पार्टी की योजना बृह्नमुंबई नगर महापालिका का चुनाव लड़ने की है और पार्टी कार्यकर्ता शहर में संगठन को मजबूत करने के केजरीवाल की सलाह को लागू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।