दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू हुआ जिसमे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदस्यों के तौर पर शपथ ली। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है और चुनाव के बाद यह पहला सत्र है।
ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद तैयार, छाए भारत-अमेरिकी संबंधों वाले इश्तेहार
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी शपथ ली। अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये गये मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। आज बाद में नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।