दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। दिल्ली में हालात में सुधार होते हुए नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते राज्य सरकार ने सूबे में लगे लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सीएम केजरीवाल ने इस बात की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा, “कोरोना का कहर जारी है। विचार विमर्श के बाद लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है, यानी अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा।” उन्होंने कहा कि “लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि संक्रमण दर करीब 36 फीसदी तक पहुंच गई है, आज तक दिल्ली में हमने इतना संक्रमण दर नहीं देखा। पिछले एक दो दिन से कम हुई है, आज करीब 29 फीसदी है।”
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 357 लोगों की मौत हुई है। अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर है।
केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की स्थिति को देखते हुए एक पोर्टल बनाया गया है, आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर इसे हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा जिसे आपात स्थिति में बड़ी मुश्किल न खड़ी हो।


Download Android App
Download iOS App



