दिल्ली जल बोर्ड ने पानी एवं सीवर के नए कनेक्शन पर लगने वाले विकास एवं बुनियादी ढांचा शुल्क में छूट दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों को अब पानी एवं सीवर का नया कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ 2,310 रुपये देना होगा।
वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर राजनीति करने में उन्हें बिल्कुल रूचि नहीं है। कुछ दिन पहले ही भारतीय मानक ब्यूरो की रिपोर्ट में कहा गया था कि शहर का पानी गुणवत्ता जांच में खरा नहीं उतर पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता दिल्ली में लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराना है।
आरओ फिल्टर पर NGT का प्रतिबंध हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
गौरतलब है दिल्ली में पेयजल मुद्दे को लेकर केंद्र और केंद्र सरकार आमने-सामने है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की जांच में गुणवत्ता के 19 मानकों पर दिल्ली जल बोर्ड का पानी विफल पाए जाने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस मुद्दे पर जंग छिड़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



