दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है? उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है।
उन्होंने कहा कि “दिल्ली में यूपी के बहुत भाई-बहन रहते हैं। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाई है, दिल्ली में रहने वाले कई यूपी के लोग मेरे पास आए यूपी से कई सारे संगठन मेरे पास आए हैं और कह रहे हैं की आप पार्टी को यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?
केजरीवाल ने कहा कि ”लोगों का कहना है कि जो सुविधाएं अपने दिल्ली में दिए हैं वो यूपी में रहने वाले हमारे परिवार को भी मिलने चाहिए। मैंने उनसे पूछा कि हमारी छोटी सी पार्टी ये कैसे करेगी तो उन्होंने कहा कि यूपी कि जनता इन पुरानी पार्टियों से त्रस्त हो चुके हैं। यूपी के लोग ही आगे आएंगे और आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे और यूपी को अपनी जागीर समझने वाले इन बड़े बड़े नेताओं को हराएंगे।”


Download Android App
Download iOS App



