CAA हिंसा के बाद CM केजरीवाल ने की जरूरतमंदों की जानकारी साझा करने की अपील

Summary :

दिल्ली हिंसा को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सभी जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद की परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से जरूरतमंदों के ब्योरे उपल्बध कराने को कहा ताकि उन तक सरकारी एजेंसियों से तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। हिंसा के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अनेकों जान-माल की क्षति भी हुई। लोगों के नुकसान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के लिए मदद लेकर आई है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “हम सभी जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। अगर आप किसी जरूरतमंद को जानते हैं तो हैशटैग दिल्ली रिलीफ का प्रयोग कर हम तक पहुंचें। कृपया सही पता या फोन नंबर का उल्लेख करें ताकि हम उन तक पहुंच सकें। हम हमारी एजेंसियों की ओर से तत्काल मदद सुनिश्चित करेंगे।”

दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, गृह मंत्री से की इस्तीफे की मांग

बता दें उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 200 से अधिक लोग घायल हैं। दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा अब शांत हो चुकी है। हिंसा प्रभावित इलाकों में अभी भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। वहीं इस हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल  सरकार पीड़ितों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

Desk Team