केंद्र के कृषि बिल को लेकर सड़कों से संसद भवन तक घमासान मचा हुआ है। विपक्ष इन बिलों को किसानों के खिलाफ बताते हुए विरोध कर रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी गैर-BJP दलों से इन विधेयकों के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान किया है।
केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘आज पूरे देश के किसानों की नत्रर राज्य सभा पर है। राज्य सभा में बीजेपी अल्पमत में है। मेरी सभी गैर-बीजेपी पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों बिलों को हरायें, यही देश का किसान चाहता है।’’ आप पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं।
आज पूरे देश के किसानों की नज़र राज्य सभा पर है। राज्य सभा में भाजपा अल्पमत में है। मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों बिलों को हरायें, यही देश का किसान चाहता है। https://t.co/NcEX4aYFQz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 20, 2020
इससे पहले भी शुक्रवार को उन्होंने कहा था, ‘‘केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ीकंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे मेरी सभी गैर-बीजेपी पार्टियों से विनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी सांसद मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं।’’
गौरतलब है कि मोदी सरकार के इन बिलों को लोकसभा पारित कर चुकी है और रविवार इन्हें राज्यसभा में पेश किया गया है। विधेयकों का विरोध करते हुए बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी और नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल अकाली दल प्रतिनिधि हरसिमरत कौर बादल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।


Download Android App
Download iOS App



