लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Delhi Election Result : CM केजरीवाल ने लगाई हैट्रिक, जश्न में डूबे AAP कार्यकर्ता

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा 7 सीटों पर लुढ़कती दिख रही है। हालांकि, अभी औपचारिक नतीजों काे ऐलान का इंतजार है। मतदान 8 फरवरी को हुए थे।
LIVE UPDATE :-
1581424126 manish
-विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता को दिल से शुक्रिया..  पाँच साल के काम को सम्मान देने के लिए,…  शिक्षा को सम्मान देने के लिए …. सरकार में रहकर देश के सब बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही सच्ची राष्ट्र्भक्ति है।
1581421648 manoj tiwari12002
-दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारीने कहा कि मैं मतदाताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश सर माथे रखते हुए मैं अरविंद  केजरीवाल जी को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करेंगे। उन्होंने कहा हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं, हम ‘सबका साथ सबका विकास’ की राजनीति करते हैं। चुनावों के दौरान बहुत सी बातें कही जाती हैं लेकिन हम कभी नहीं चाहते थे कि सड़कों को 60 दिनों तक अवरुद्ध किया जाए। हमने उस कल का विरोध किया था, आज हम उसका विरोध कर रहे हैं।
-मॉडल टाउन की विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी ने 11,133 वोटों हासिल की जीत। 
-अंबेडकर नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार अजय दत्त ने 28 हजार वोटों से मारी बाजी।
-विधानसभा चुनावों में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और आप को बधाई देते हुए नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया।
-गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अनिल वाजपई करीब 6 वोटों से जीत गए हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नवीन चौधरी दूसरे और कांग्रेस अरविंदर सिंह लवनी तीसरे स्थान पर रहे।
-सीलमपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अब्दुल रहमान ने 27887 वोटों से जीत दर्ज की।
1581418855 cm krjriwal12002
-प्रचंड जीत हासिल करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली वालों आपने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने अपने बेटे पर एक बार फिर भरोसा किया है। जनता ने हमको एक संदेश दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा, जो मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा। 
1581417255 raghav chadda12001
-राजिंदर नगर विधानसभा सीट से जीतने के बाद आप के राघव चड्डा ने कहा कि जनता ने यह साबित कर दिखाया है कि दिल्ली का बेटा अरविंद केजरीवाल एक आतंकवादी नहीं, बल्कि एक सच्चा देशभक्त है। वह राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहे हैं, वह वे काम कर रहे हैं जिससे देशभक्ति का निर्माण करता है। बीजेपी जो कर रही है, देशभक्ति नहीं है।
– कालकाजी सीट पर काफी उतार चढ़ाव के बाद आप की आतिशी ने जीत हासिल कर ली है।
-उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत के बाद कहा मैं फिर से पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार चुनी जो लोगों के लिए काम करती है।
-पटपड़गंज विधानसभा पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जीते।
1581411787 sis12002
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, डीएमके के एमके स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी।
-दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया अब पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से 13 वें दौर की मतगणना के बाद 3129 मतों से आगे अचल रहे हैं।
1581410964 cmkejriwal12001
-चुनावी रुझानों के बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने काटा अपने जन्मदिन का केक।
-राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा 18 हजार वोटों से जीते।
-दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली विधानसभा को भंग किया। 
-नौवें राउंड की गिनती के बाद मनीष सिसोदिया 1288 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-दिल्ली की त्रीनगर और शालीमार बाग विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है।
-चुनाव आयोग रुझानों के अलका लांबा ने हार स्वीकार करते हुए, कहा कि हिंदू-मुस्लिम वोट ‘ध्रुवीकृत’ थे।
-चुनावी मतगणना के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सत्ता वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बधाई दी उन्होंने कहा यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।
1581407605 gautam gambhir12002
-चुनावी मतगणना के बीच पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा हम दिल्ली सरकार को स्वीकार करते हैं। हमने पूरी कोशिश की लेकिन, शायद, हम राज्य के लोगों को दिल नहीं जीत पाए. उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली का विकास होगा।
-छठे राउंड की मतगणना में  मॉडल टाउन से आप के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी ने भाजपा के कपिल मिश्रा को पछाड़ा।
1581406803 padpadganj
-7 वें राउंड की मतगणना में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया भाजपा के रवि नेगी से 859 वोटों से पीछे चल रहे है। 
-ओखला विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान 70514 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार AAP 56 और भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है।
1581405807 aap celibrition
-आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न मनना शुरू हो गया है। AAP के समर्थक यहां नाच रहे हैं ढोल बजा रहे हैं।
1581405233 sanjai singh 12004
-आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह जीत पर कहा ‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बेट हैं। दिल्ली के बेटे के खिलाफ अमित शाह की पूरी शक्ति लगी, उनकी कैबिनेट लगी, 300 सांसद लगे, कई मुख्यमंत्री लगे, सारे सत्ता लगे। मगर कुछ काम न आया। बीजेपी ने पूरी ताकत लगाई, नफरत भी फैलाई। मगर दिल्ली की जनता ने बताया है कि अब काम की राजनीति होगी।’ 
-मतगणना के छठे दौर की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के रघुविंदर शोकन ने नांगलोई जाट निर्वाचन क्षेत्र से नेतृत्व किया।
-दिल्ली चुनाव में आप की जीत के चलते मुंबई के अंधेरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी जश्न में डूबे
-छठे राउंड की गिनती के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया बीजेपी के रवि नेगी से करीब 2082 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का रुझान साफ होते ही भाजपा ने हार मान ली है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है।  जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो है और उसपर लिखा है, ‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।’ इस पोस्टर को भाजपा की दिल्ली इकाई ने ही लगाया है। 
-करोल बाग सीट पर आप के विशेष रवि और भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया से 10,038 मतों से आगे चल रहे है।
-चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 वोटों से पीछे चल रही हैं।
-पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। तीन राउंड की काउटिंग के बाद मनीष सिसोदिया 1,427 वोट से पीछे चल रहे हैं।  मनीष सिसोदिया ना सिर्फ दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम हैं, बल्कि आम आदमी पार्टी के नंबर दो के नेता भी हैं। उनका पीछे होना आम आदमी पार्टी के काम के नाम पर चुनाव लड़ने के नारे पर भी चोट साबित हो सकता है। 
-दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के 11 बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार आप 54 और भाजपा 15 सीटों पर आगे है जबकि काग्रेंस की झोली अभी खाली है। 
-ओखला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ब्रह्म सिंह आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान से 194 मतों से आगे चल रहे है।
-चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। आप मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं।
-आप नेता और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से भाजपा के उम्मीदवार एस सी वत्स से 51 मतों से पीछे चल रहे है।
-कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल आप के एस. के. बग्गा से 2867 मतों से आगे चल रहे हैं। 
-बुराड़ी निर्वाचन क्षेत्र से आप के उम्मीदवार संजीव झा 10,599 मतों से आगे चल रहे हैं। 
-त्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता आप की प्रीति तोमर से 1300 से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। 
-दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं ‘आप’ नेता राम निवास गोयल शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल से 1161 मतों से पीछे चल रहे हैं। 
-मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के उम्मीदवार जगदीश प्रधान एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे है। प्रधान 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
-चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी 70 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। 70 सीटों के रुझानों में आम आदमी पार्टी 52 सीटें तो बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
-पटपड़गंज में दूसरे राउंड की गिनती में मनीष सिसोदिया मात्र 74 वोट से आगे।
-शकूरबस्ती से सतेंद्र जैन भाजपा के उम्मीदवार 100 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने इस सीट पर एस सी वत्स को उम्मीदवार बनाया है। एस सी वत्स इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रहे हैं। हालांकि इस बार वो भाजपा  के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।
1581397191 manoj tiwari12001
-नई दिल्ली सीट से मुख़्यमंत्री केजरीवाल अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं रुझानों में केजरीवाल ने 4000 वोटों से आगे चल रही है।
-दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा रुझानों से संकेत मिलता है कि AAP-BJP के बीच एक अंतर है। अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।
-राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा 4715 वोटों से आगे चल रहे है। तो वही भाजपा के उम्मीदवार आरपी सिंह पीछे चल रही है। 
-कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी पीछे चल रही हैं।
1581396130 bharduwaj
-दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज 1505 वोटों से आगे चल रहे है।
-चुनाव आयोग रुझान के मुताबिक आम आदमी पार्टी 32 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर आगे है।
-भाजपा को रोहिणी से बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। भाजपा के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता 1172 वोटों से पीछे।
-मंगोलपुरी सीट से आप के उम्मीदवार राखी बिड़ला 2000 वोटों से आगे चल रही है। 2013 तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन 2013 में राखी बिड़लान ने कांग्रेस के गढ़ में दिग्गज नेता राज कुमार चौहान को हराकर सेंध लगा दी। राखी बिड़लान दो बार सीट से उम्मीदवार जीत चुकी है। कांग्रेस ने राजेश लिलोटिया को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
-पूर्वी दिल्ली करावल नगर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 700 वोटों से आगे चल रहे है. वही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गुेश पाठक पीछे चल रहे है।
-नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करीब 4000 वोट से आगे चल रहे हैं।
-दिल्ली में एक घंटे से ज्यादा की काउंटिंग हो चुकी है। अभी तक जो आंकड़े सामने आए है उसके मुताबिक आम आदमी पार्टी 51 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है. वही कांग्रेस ने बल्लीमारान सीट पर शुरुआती बढ़त दर्ज की थी लेकिन पार्टी के उम्मीदवार हारून युसुफ यहां से एक बार फिर पीछे चले गए हैं।
-मुख्यमंत्री केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से 100 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-दिल्ली की बल्लीमरान सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हारून यूसुफ आगे चल रहे हैं।
-ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं।
-शुरुआती रुझानों में दिल्ली में एक बार फिर से आप की सरकार बनती दिख रही है।
-दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी फिलहाल 55 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 15 पर है।
1581393247 manish12001
-पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं।
-नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं।
1581393010 sanjai singh12002
-आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुरुआती रुझानों पर कहा अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करें, हम एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
-दिल्ली चुनाव में शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर आगे चल रही हैं। भाजपा पीछे है जो 14 सीटों पर है। 
-शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार है इसी बीच अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंच गए हैं। ऐसे में दफ्तर में समर्थकों में जश्न का माहौल है।
-ओखला से आप के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।
-कालकाजी से आप की आतिशी आगे चल रही हैं।
-चांदनी चौक से कांग्रेस की नेता उम्मीदवार अलका लांबा पीछे चल रही हैं।
-मॉडल टाउन सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
-शुरुआती रुझानों में आप बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक, आप 28 तो बीजेपी 9 सीटों पर आगे। कांग्रेस का अभी तक खाता भी नहीं खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।