दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम किया है और बदले में भाजपा उन्हें ‘‘आतंकवादी’’ बुला रही है। अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा नेता के इस विवादित बयान वाली खबरों को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि, ‘‘ पांच साल दिन-रात मेहनत करके दिल्ली के लिए काम किया। दिल्ली के लोगों के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। राजनीति में आने के बाद बहुत कठिनाइयों का सामना किया ताकि लोगों का जीवन बेहतर कर सकूं। बदले में आज मुझे भारतीय जनता पार्टी आतंकवादी कह रही है … बहुत दुख होता है..।’’
बता दें भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें आतंकवादी कहा। उनके द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान अनेक विवादित बयान दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



