मंगलवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि मौजूदा लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित लॉकडाउन के उपायों को पूरी तरह लागू करेगी।
Delhi will fully implement PM’s lockdown measures
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 14, 2020
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “दिल्ली प्रधानमंत्री द्वारा घोषित लॉकडाउन उपायों को पूरी तरह लागू करेगी।” बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण नये इलाकों में न फैले।
मोदी ने सम्बोधन में कहा कि 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने और हर राज्य को और बारीकी से परखा जाएगा। एक हफ्ते तक और सख्ती होगी। जो क्षेत्र अपने यहां हॉटस्पॉट नहीं बढ़ने देंगे वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति और छूट दी जा सकती है।
कर्नाटक CM ने PM मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का किया स्वागत
गौरतलब है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है क्योंकि हमने जल्द लॉकडाउन शुरू किया। अगर इसे अभी रोक दिया गया तो सारे फायदे खत्म हो जाऐंगे। इसलिए इसे बढ़ाना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



