दिल्ली विधानसभा चुनाव : CM केजरीवाल ने कहा- प्रभु पर भरोसा रखो, सभी पवित्र शक्तियां आपके साथ हैं

Summary :

केजरीवाल ने कहा, मुझे कई लोगों के फ़ोन आ रहे हैं कि वो लोग पैसा बाँटेंगे, षड्यंत्र करेंगे। मेरी सबसे अपील है- सत्य आपके साथ है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को अपने समर्थकों से कहा कि विपक्ष चाहे कितनी भी साजिश कर लें निरर्थक रहेगा क्योंकि सभी पवित्र शक्तियां आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास फोन आ रहे हैं कि विरोधी पैसे बांटेंगे और आप को वोट देने से रोकने के लिए साजिशें रचेंगे। केजरीवाल ने कहा, मुझे कई लोगों के फ़ोन आ रहे हैं कि वो लोग पैसा बाँटेंगे, षड्यंत्र करेंगे। मेरी सबसे अपील है-“सत्य आपके साथ है। आपने 5 साल पुण्य कमाए, दुआयें और आशीर्वाद कमाया। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने कितने षड्यंत्र किए। सब फेल हो गए ना? प्रभु पर भरोसा रखो। सभी पवित्र शक्तियाँ आपके साथ हैं।”

बता दें दिल्ली में शनिवार को मतदान होना है जबकि मंगलवार को मतगणना होगी। मतदान से एक दिन पहले भी पार्टियां एक- दुसरे पर लगातार हमलावर है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद बीजेपी लगातार आप पर हमला कर रही है। 

Desk Team