दिल्ली में खराब होती कानून-व्यवस्था पर चर्चा के लिए CM केजरीवाल अमित शाह से मांगा समय

Summary :

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के समीप न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की चार बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से उन्होंने समय मांगा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दिल्ली में तुरंत शांति बहाल की जानी चाहिए। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा है।’’ 
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के समीप न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की चार बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी।

 झड़प में छात्रों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मी समेत करीब 60 लोग घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को कड़कड़ाती ठंड में जामिया के प्रवेश द्वार के बाहर कमीज उतारकर प्रदर्शन भी किया। 

Desk Team