दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को एक उच्च-स्तरीय आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएम केजरीवाल ने कोरोना टेस्ट दोगुनी करने करने को कहा है ।
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के केस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, हालांकि बाकी आंकड़े कंट्रोल में हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली में टेस्टिंग डबल की जाएगी। Press conference | LIVE https://t.co/MQzp7NuIpG
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 26, 2020
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी नजर आ रही है। कल शाम को जारी की गई रिपोर्ट में 1,500 से ज्यादा मामले थे और आज शाम को जारी की जाने वाली रिपोर्ट में 1,693 केस हैं। बाकी सब पैरामीटर ठीक हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा है। अगस्त के महीने में दिल्ली में मृत्य दर 1.4% पहुंच गई जो पूरे देश में सबसे बेहतर है। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में हम कोविड-19 की जांच की संख्या दोगुनी करेंगे, दिल्ली में अगले सप्ताह से रोजाना 40,000 जांच की जाएंगी।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,693 नए मामले सामने आए। हमारे पास कोविड समर्पित कुल 14,130 बेड (बिस्तर) हैं, जिनमें से 10,448 खाली हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 3,700 बिस्तरों पर कोविड मरीज भर्ती हैं, इनमें से 2,900 पर दिल्लीवासी और 800 पर अन्य राज्य के लोग भर्ती हैं। केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि कोविड दिशा-निर्देशों पर कड़ाई से अमल करें और मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखें


Download Android App
Download iOS App



