CAA को लेकर दिल्ली की स्थिति पर CM केजरीवाल का केंद्र से आग्रह, बोले-कानून और व्यवस्था करें बहाल

Summary :

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध करते हुए कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने घरों में आग लगा दी, जिससे तनाव बढ़ गया है। इन इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएए समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुईं। इस हिंसक प्रदर्शन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध करते हुए कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ” दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबर है। मैं ईमानदारी से उपराजयपाल और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से कानून और व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि शांति और सद्भाव बना रहे। किसी को भी झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।”

बता दें उत्तर-पूर्व दिल्ली के दस जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गयी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और दौरान रतनलाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी है। पुलिस पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद में कई गाड़ियों में भी आग लगा दी।

Desk Team