कोरोना संकट के बीच गुरुवार को देशभर में आज अलग तरीके से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया। कोरोना के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में कन्या पूजन का आयोजन नहीं किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम से कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति मांगी।
मुख्यम्नत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘आप सभी को रामनवमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम से मेरी यही प्रार्थना है कि कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई के लिए हम सभी को, और खास कर स्वास्थ्यकर्मियों को शक्ति दे।’’ भगवान राम के जन्म के पावन अवसर पर रामनवमी मनाई जाती है, लेकिन कोरोना के चलते इस बार रामनवमी का त्यौहार फीका रहा।
आप सभी को रामनवमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम से मेरी यही प्रार्थना है कि COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई के लिए हम सभी को, और खास कर स्वास्थ्यकर्मियों को शक्ति दे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 2, 2020
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए इस बार किसी भी तरह के धार्मिक कीर्तन और भजन का आयोजन नहीं किया गया। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 152 हो गई है, जिनमें से 53 लोग वे हैं जो निजामुद्दीन इलाके में एक धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे।
देशभर में कोरोना के रोकथाम के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर रहा है। लोग अकारण ही घरों से बहार न निकलने इसका प्रशासन हर संभव उपाए कर रहा है।