केजरीवाल पर हमले की कांग्रेस ने की निंदा, तिवारी बोले- घटना की पटकथा खुद CM ने लिखी होगी

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने चांटा मार दिया। यह हमला मोती नगर इलाके में शाम साढ़े पांच बजे किया गया।

विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक रोड शो के दौरान हुये हमले की शनिवार को निंदा की पर साथ ही आशंका व्यक्त की कि यह घटना आप का ही काम हो सकती है ताकि वह लोकसभा चुनावों से पूर्व मतदाताओं की सहानुभूति हासिल कर सके।

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने आरोप लगाया कि यह घटना केजरीवाल ने ही रची है ताकि उन्हें दिल्ली वासियों से सहानुभूति मिल सके। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा उनकी पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती।

congress

उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे संदेह है कि ऐसी घटनाएं चुनावों के समय ही केजरीवाल के साथ ही क्यों होती हैं। मुझे संदेह है कि इस घटना की पटकथा खुद केजरीवाल ने लिखी होगी।”

केजरीवाल की सुरक्षा में चूक बड़ी साजिश का हिस्सा : AAP

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने चांटा मार दिया। यह हमला मोती नगर इलाके में शाम साढ़े पांच बजे किया गया। उस समय केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान में रोड शो निकाल रहे थे। तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया। डीसीपी (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि हमलावर युवक की पहचान सतीश (33) के तौर पर हुई है, उसका कैलाश पार्क में कलपुर्जों का काम है।

Desk Team