नई दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवार रोमेश सभरवाल प्रत्येक बूथ पर बिताएंगे रात

Summary :

मैं 15 फरवरी से हर बूथ पर एक रात सोऊंगा ताकि अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को जान सकूं

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रोमेश सभरवाल ने रविवार निशाना साधा।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को जानने के लिए और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए 15 फरवरी से यहां के प्रत्येक बूथ पर रात बिताएंगे। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं हर बूथ पर जाकर अपने सभी मतदाताओं को धन्यवाद करने के लिए अपनी यात्रा 15 फरवरी शुरू कर रहा हूं। मैं 15 फरवरी से हर बूथ पर एक रात सोऊंगा ताकि अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को जान सकूं । कांग्रेस पार्टी उनके मुद्दों के लिए लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि “मैं नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक निवासी और मतदाता का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिए। मैं  सोनिया गांधी जी, मनमोहन सिंह जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधीजी और परिवार का आभारी हूं विशेष रूप से रायन वाड्रा,जिन्होंने मेरे लिए पहली बार मतदान किया।”

सभरवाल ने ट्वीट कर दावा किया कि नई दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली सरकार के दो विद्यालय बीते छह वर्ष में बंद हो गए। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार के 2 स्कूल पिछले 6 वर्षों के दौरान नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में बंद थे। यह केजरीवाल शिक्षा का मॉडल है। वह केवल फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्स अप टू मिसल एंड मिसगाइड के टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली में कुछ नहीं किया।”

उन्होंने आगे के एक ट्वीट में कहा,”नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर भाजपा और आप पार्टी आचार संहिता तोड़ती है। वे टोपी पहनकर टेबल पर अपने नेताओं के फोटो के साथ बैनर लहराते हैं। उनके खिलाफ जरूर से करवाई होनी चाहिए।”

बता दें दिल्ली में शनिवार को विधानसभा के लिए मतदान हुए और परिणाम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। 

Desk Team