नयी दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि ‘भाजपा भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि कांग्रेस भारत विरोधी नारेबाजी करने वालों के साथ खड़ी है।’ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके एक वरिष्ठ नेता ने राजद्रोह को परिभाषित करने वाले कानून को निरस्त करने की वकालत की थी।
स्मृति ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जहां एक तरफ भाजपा भारत को एक मजबूत और उदीयमान राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जिन्होंने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाए।’’ भारत के खिलाफ फरवरी 2016 में जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान कथित नारे लगाए गये थे। दिल्ली पुलिस ने इस सप्ताह की शुरूआत में इस मामले में एक आरोपपत्र दाखिल किया है।


Download Android App
Download iOS App



