कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुछ नेताओं के विवादित बयानों का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि इस चुनाव में हार तय देखकर भाजपा के लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा निम्न-स्तरीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि दिल्ली चुनावों में आसन्न हार के कारण भाजपा नेताओं ने सभ्य राजनीतिक भाषण को अलविदा कह दिया है।’’ चिदंबरम ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इन नेताओं की आलोचना क्यों नहीं कर रहे हैं?


Download Android App
Download iOS App



