क्रिकेट से राजनीति में प्रवेश करने वाले कीर्ति आजाद आज अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं। आजाद ने पॉलिटिक्स में एंट्री के साथ ही बीजेपी, बीजेपी के बाद कांग्रेस और अब तृणमूल कांग्रेस में जाने वाले है। आजाद आज ही कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लेंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक, आजाद उनसे मिलने के बाद टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी ज्वाइन करते ही कीर्ति आजाद के तौर पर पार्टी को बिहार में बड़ा चेहरा मिलेगा।
आंदोलन खत्म करके घर लौट जाएं किसान, MSP पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया ऐलान
कीर्ति आजाद के पिता कांग्रेस नेता और बिहार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1983 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने अपनी राजनीतिक पारी भारतीय जनता पार्टी से शुरू की थी। हालांकि, बीजेपी नेता अरुण जेटली से उनके रिश्तों में तल्खियां इस कदर बढ़ी कि उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन की थी।


Download Android App
Download iOS App



