संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस नेताओं ने स्थिति की समीक्षा के लिये की बैठक

Summary :

CAA को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बैठक की जिसमें इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्थिति के बारे में चर्चा की गई ।

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बैठक की जिसमें इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्थिति के बारे में चर्चा की गई । 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा आदि मौजूद थे। 
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई स्थानों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई जबकि दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन भी बंद किये गए। 

Desk Team