दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शशि थरूर, शत्रुघ्न सिन्हा शामिल है
इराक के PM बोले- अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमला अस्वीकार्य
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की है। इसमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, उदित राज, रागिनी नायक के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में हो रहे चुनाव प्रचार में पंजाब के नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय बाद नजर आएंगे। उनके भाषणों को जनता में खूब पसंद किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



