लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली आज, सोनिया-राहुल-प्रियंका और मनमोहन होंगे शामिल

दिल्ली में आज रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित करेगी।

दिल्ली में आज रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित करेगी। बताया जा रहा है कि इस रैली के जरिए कांग्रेस मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेगी। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे। 
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यह रैली मोदी सरकार की नीतियों और ​नाकामियों को देश की जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है। कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में उत्तर प्रदेश से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस रैली में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भागीदारी होने जा रही है।
1576297575 l2

CAB : असम के गुवाहाटी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढील

उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग औसतन 200 लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनाई गई थी।माना जा रहा है कि राजस्थान से भी इस रैली में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।  इस रैली में कांग्रेस नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी उठाएगी और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून जरिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की कोशिश राहुल गांधी को एक बार फिर से प्रोजेक्ट करने और उनके लिए माहौल तैयार करने की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।