लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कांग्रेस ने MCD चुनाव में प्रचार के लिए थीम गीत के साथ रवाना किए ऑटो रिक्शा, AAP और BJP पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज कांग्रेस का थीम गीत रिलीज किया और प्रत्येक वार्ड के लिए ऑटो रिक्शा को फ्लैग ऑफ करके रवाना किया।

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज कांग्रेस का थीम गीत रिलीज किया और प्रत्येक वार्ड के लिए ऑटो रिक्शा को फ्लैग ऑफ करके रवाना किया। इस मौके पर अनिल कुमार ने कहा कि, कांग्रेस थीम गीत में हमने कांग्रेस के 15 साल के इतिहास, विकसित शीला की चमचमाती दिल्ली को दर्शाया है, जो कांग्रेस सरकार के योगदान से संभव हुआ था, जिसमें दौड़ती मेट्रो, बढ़ती सड़के, स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ सफाई व्यवस्था से हर दिल्लीवासी खुशहाल और प्रगति में बराबर का भागीदार दिखाई दे रहा है। गाने के माध्यम से एक विश्वास के साथ दिल्ली की जनता को हमने समझाने की कोशिश की है कि हम शीला की दिल्ली कांग्रेस वाली दिल्ली को फिर से स्वस्थ, स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, शराब मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, कूड़ा मुक्त, हरित पर्यावरण, पारदर्शी प्रशासन और दिल्लीवासियों की भागीदारी वाली दिल्ली बनाऐंगे।
‘आप’ और भाजपा ने दिल्ली को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट के नाम से मशहूर किया : कांग्रेस नेता 
अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस थीम गीत में वर्तमान में आम आदमी पार्टी दूषित-प्रदूषित दिल्ली और भाजपा ने 15 वर्षों में एम.सी.डी. को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट के नाम से परिभाषित किया गया है, इसको भी दर्शाया गया है, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की आवो-हवा को बिगाड़ दिया है, गंदगी और कूड़े के ढेरों से दिल्ली ढक दी है, इन्होंने दिल्ली की हवा पानी के साथ राजधानी को राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है। दिल्ली में भ्रष्टाचार इस कदर बरपा गया है कि, केजरीवाल सरकार के 80 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में अपराधी साबित हो चुके हैं। कुछ जेल जा चुके हैं, कुछ जांच के बाद जेल जाने की तैयारी में हैं। 38 विधायकों पर अपराधिक मामले चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को पिछले दिनों दंगों में झोक कर भाईचारे पर कुठाराघात किया था।
भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को करेंगे उजागर : अनिल कुमार 
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शीला जी की दिल्ली जिसका भाईचारा, सदभाव, दिल्ली की पहचान होती थी, दोनों ने दिल्ली को प्रदूषण रुपी ग्रहण लगा दिया है। अंत में अनिल कुमार ने कहा कि, हमारी सोच बिलकुल साफ है हम एमसीडी को मेरी चमकती दिल्ली, विश्व स्तरीय खुशहाल दिल्ली बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, हम घर-घर पहुंचकर दिल्ली के मतदाताओं को जागृत करेंगे और भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।