नई दिल्ली : दलित समाज के समर्थन में कांग्रेस के एक दिवसीय उपवास के बीच एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली और हारुन यूसुफ कुछ पार्टी नेताओं के साथ रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इस पर चुटकी लेते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता तीन घंटे भी बिना खाए नहीं रह पाए। गौरतलब है कि राजघाट पर हुए अनशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।
इस पर कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने सफाई देते हुए कहा है कि जो फोटो सामने आई है, वह सोमवार सुबह 8 बजे की है। पार्टी ने सांकेतिक उपवास के लिए 10.30 से 4.30 बजे तक का वक्त तय किया था। यह कोई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल नहीं है। इसमें इन लोगों (भाजपा) को क्या परेशानी है। देश में छाई गरीबी की बजाय उन्हें इस बात की चिंता है कि हम लोग क्या खा रहे हैं। वहीं, अजय माकन ने कहा कि क्या 11 बजे से पहले खाना खाना गुनाह है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।