देहरादून : देशभर में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर प्रदेश के सभी जनपदों में केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया व केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया, राजधानी देहरादून में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से जबरदस्त नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला व राजपुर रोड़ होते हुए घंटाघर का चक्कर लगाकर वापस ऐस्लेहाॅल चौक पहुंचकर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
इससे पूर्व प्रातः बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि 2014 में जब कच्चे तेल की कीमत कीमतों के करीब दोगुना थी तब भी पेट्रोल डीजल इतना मंहगा नहीं हुआ था जितना आज है।
पेट्रोल और डीजल के दामों से जनता परेशान : राघव
उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतों की तुलना यूपीए सरकार की जमाने की कीमतों से करें तो साढे चार साल में मोदी सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार रसोई गैस की कीमतें यूपीए सरकार के समय से दोगुनी से ज्यादा हो गई हैं, प्रदर्शन में विजयपाल सजवाण, राजकुमार, लालचंद शर्मा, पृथ्वीराज चौहान सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
– सुनील तलवाड़