नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पिछले दिनों हिंसा की जांच के लिए गठित कांग्रेस की तथ्यान्वेषी समिति ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों ने बताया कि समिति ने इस रिपोर्ट में जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं।
दूसरी तरफ, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मांग की कि कुलपति जगदीश कुमार और पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को बर्खास्त किया जाए तथा गृह मंत्री अमित शाह की ‘परोक्ष या प्रत्यक्ष भूमिका’ की भी जांच हो। उन्होंने दावा किया कि जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।


Download Android App
Download iOS App



