कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा के लिए पार्टी के सभी विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शुक्रवार को एक बैठक की। केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पार्टी को विधायकों को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से विधायक राघव चड्ढा ने यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सभी राहत कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि राहत कार्य कितनी प्रभावी ढंग से किये जा रहे है।
दिल्ली : हर्षवर्धन ने की स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ, कहा- देश हमेशा आपके योगदान पर करेगा गर्व
उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को और सुधार के तरीके बताये गये हैं। चड्ढा ने कहा, ‘‘विधायकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी शंकाओं को स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की (राहत कार्य से संबंधित) सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्हें यह भी बताया गया कि सभी को क्या करना है और यह कैसे किया जा सकता है।’’ दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक दिन में 141 नये मामले सामने आने और दो लोगों की मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को लगभग 300 पहुंच गई।