राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है। सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2509 मामले आए थे। एक सितंबर को मामलों की संख्या 2312 थी। दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 है जो बुधवार को 16,502 थी।
राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे। बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल मामले 1,82,306 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4500 पहुंच गई।
बता दें देशभर में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 तक पहुंच गया है और 67,376 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 29,70,492 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



