दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना वायरस के 1,450 नए मामले सामने आए जिससे महानगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.61 लाख से अधिक हो गई। शहर में अबतक 4,300 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16 और मरीजों की मौत हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक रविवार को शनिवार के 1412 नये मामलों से कहीं अधिक नये मरीज सामने आये। दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 12,470 रैपिड एंटीजन परीक्षण किए गए और 6,261 आरटीपीसीआर व अन्य परीक्षण किए गए।
दिल्ली में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 1,61,466 हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार अभी 11,778 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,45,388 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या वे शहर से बाहर चले गए हैं। शहर में अभी निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 627 है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 30,44,940 तक पहुंच गया है और 56,
706 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 22,80,566 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



