राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पिछले दिनों की गयी सिलसिलेवार बैठकों के बाद 242 कंटेनमेंट जोन में दो लाख 30 हजार लोगों का सर्वेक्षण किया गया और दोगुना संख्या में कोरोना की जांच की गयी।
शाह ने इन बैठकों में राजधानी के आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए कई निर्णय लिये थे। कंटेनमेंट जोन में घर घर जाकर सर्वेक्षण का भी निर्णय लिया गया था और इसके बाद से दो लाख 30 हजार लोगों का सर्वेक्षण किया गया। सभी 242 कंटेनमेंट जोन में यह काम पूरा हो गया है।
Committee has recommended Rs 8000-10000, 13000-15000 & 15000-18000 including PPE costs for isolation bed, ICUs without & with ventilator respectively to all hospitals as compared to the current charges of Rs 24000-25000, 34000-43000 & 44000-54000 (excluding PPE cost)@HMOIndia
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) June 19, 2020
गृह मंत्रालय ने आज सिलसिलेवार टि्वट कर कहा कि आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए नीति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था। समिति को दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोरोना के उपचार के लिए आइसोलेशन बैड, वेंटीलेटर के साथ आईसीयू और वेंटीलेटर के बिना आईसीयू में उपचार की दरें तय करने को कहा गया था।
प्रियंका ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- UP सरकार सच्चाई सामने लाने पर करवा रही FIR
इस समिति ने आईसोलशन बैड, वेंटीलेटर के बिना आईसीयू और वेंटीलेटर के साथ आईसीयू की दरें क्रमश आठ से 10 हजार, 13 से 15 हजार और 15 से 18 हजार तय की हैं । इसमें पीपीई की कीमत भी शामिल है। निजी अस्पतालों में यह दर अभी क्रमश: 24000-25000, 34000-43000, 44000-54000 बिना पीपीई के है।
नमूनों की जांच दोगुनी कर दी गयी है। पन्द्रह से 17 जून तक कुल 27263 नमूने एकत्र किये गये हैं जबकि पहले हर रोज यह संख्या 4,000-4,500 थी। रेपिड टेस्ट शुरू होने के बाद 193 केन्द्रों में 7040 लोगों की जांच की गयी है। यह जांच हर रोज बढायी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



