पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को निधन हो गया। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों को लेकर एम्स में हाल में भर्ती हुए थे।
वो बिहार के एक बड़े नेता माने जाते थे। हाल ही में उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एम्स से ही अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को लिखा था। हालांकि लालू प्रसाद ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। और कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा था।
इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा था। कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही जदयू का दामन थामेंगे। रघुवंश प्रसाद का जन्म वैशाली में 6 जून 1946 में हुआ था। वो 74 साल के थे।
एम्स में इलाज के दौरान रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ रहे केदार यादव ने बताया कि सिंह का सुबह करीब 11 बजे सांस लेने में कठिनाई और अन्य जटिलताओं के कारण निधन हो गया। यादव ने बताया कि सिंह के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि सिंह (74) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पटना लाया जाएगा।