दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,379 मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 के मामलों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच गई है और इस महामारी से अब तक 3,115 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 48 लोगों की मौत हुई। सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या बढ़कर 3,115 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,00,823 हो गई है।
ताजा आंकड़ों की मानें तो, सोमवार शाम सवा सात बजे तक देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 705,161 हो चुके हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या बढ़कर 19,793 हो गई है। अभी तक देश में 430,260 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



