राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले अब 2,700 के करीब रह गए हैं। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.85 फीसदी पहुंच गयी है। दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 142 और घटकर अब 2,795 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 295 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,31,884 तक पहुंच गयी है जबकि 427 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,18,357 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.85 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 10,732 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.70 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 66,921 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 97.33 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,12,297 है। इस बीच, राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 2,451 रह गयी है जो गुरुवार को 2,501 थी।


Download Android App
Download iOS App



