देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,256 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,91,499 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 29 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,567 पहुंच गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 1,076 है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 1,91,499 है जिनमें से 1,65,973 लोगों को या तो अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है या वे राष्ट्रीय राजधानी से बाहर चले गये हे। उन्होंने बताया कि इस समय 20,909 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 41,13,811 तक पहुंच गया है और 70,626 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 31,80,865 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



