राजधानी में बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली सरकार लगा सकती है 1 हफ्ते का और लॉकडाउन

Summary :

दिल्ली में छोटी अवधि के लिए लगाए लॉकडाउन के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

दिल्ली में छोटी अवधि के लिए लगाए लॉकडाउन के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार कुछ और दिन के लिए लॉकडाउन को विस्तार देने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था।
दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, ”छोटी अवधि के लॉकडाउन का मकसद मामलों की संख्या को काबू करने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए समय हासिल करना था। हालांकि, परिस्थितियां खराब से बदतर हो गई हैं। ऐसे हालात में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन को विस्तार देना एक संभव विकल्प है।”

Desk Team