एयर इंडिया ने अपनी दूसरी उड़ान में चीन के वुहान शहर से 323 और भारतीयों को बाहर निकाला और विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंच गया। इससे पहले, एयर इंडिया का एक विशेष विमान शनिवार को 324 भारतीयों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था।
चीन में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर है और वहां 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 323 यात्रियों को लेकर आ रहा दूसरा विशेष विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचा।’’

दिल्ली पहुंचे सभी भारतीय को आईटीबीपी द्वारा स्थापित किए गया संगरोध केंद्रों पर ले जाया गया है। बता दें की चीन में फैले घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
वहीं भारत के केरल में भी कोरोना वायरस से रविवार को दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को कोरोनावायरस को लेकर एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, वे चीन से भारत पहुंच रहे सभी लोगों की लगातार जानकारी ले रहे हैं और उनको ठहराने जाने की व्यवस्थाओं को भी देख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



