कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका में तीन लोगों को आरएमएल अस्पताल के अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरएमएल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष के भीतर है।
कोरोना वायरस से चीन में अब तक 106 लोगों की मौत, 1300 नए मामले आए सामने
उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें से दो व्यक्ति दिल्ली के निवासी हैं और एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से है। सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है।


Download Android App
Download iOS App



