चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनिया के लगभग 104 देशों में फैल चुका है। भारत में भी इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस से 60 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। नए मामले की मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के जनकपुरी इलाके में रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना टेस्ट बुधवार को पॉजिटिव पाया गया है।
संक्रमित व्यक्ति जापान, इटली और जेनेवा की यात्रा कर भारत लौटा है। सूत्रों के अनुसार शख्स को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत ने विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय को गैर जरूरी विदेश यात्राएं स्थगित करने की हिदायत दी है।
मध्यप्रदेश राजनीति पर शरद पवार ने कहा- सिंधिया से संवाद नहीं होने पर राज्य में उत्पन्न हुआ संकट
बता दें भारत में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 10 नए मामले सामने आए। जिसके साथ ही देश में कुल मिलकर संक्रमित लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। भारतीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। 10 नए मामले में से 8 केरल और 1 राजस्थान और 1 दिल्ली से हैं। भारत में तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र लगातार सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर विचार कर रही है। अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4623 हो चुकी है वहीं इस वायरस से 125,841 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की गयी है।