नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए विगत कुछ दिनों में करोल बाग क्षेत्र व सिविल लाइन क्षेत्र में कुल 42 संपत्तियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जिसमें से 13 अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करोल बाग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से की गई वहीं 29 अवैध निर्माण सिविल लाइन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से हटाए गए। इसके अलावा करोल बाग क्षेत्र में दो संपत्तियों को भी सील किया गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
यह कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम के भवन विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस की सहायता से की गई। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा आने वाले समय में भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखी जाएगी। करोल बाग क्षेत्र के ब्लाॅक नंबर 67 में बाग राव जी, सी 110/2 नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में निगम द्वारा बड़े भू भागों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में निम्न लिखित अवैध निर्माणों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के साथ मिलकर अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की टीम ने अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों को सीलकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आसिफ, जिसान, नवाब और मोहम्मद शेफी है। हालांकि नगर निगम अधिकारियों ने इस मामले में 20 हजार का चालान भी बनाया है।
पुलिस वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गोकुलपुरी इलाके के ए-24 गली नम्बर-20 न्यू मुस्तफाबाद इलाके में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों कुछ जानवरों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने देखा कि वहां भैंसों को काटा जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस ने निगम अधिकारी मदनलाल शर्मा को सूचना दी निगम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों में आसिफ जिसान, नवाब और मोहम्मद शेफी है। मदनलाल शर्मा की टीम ने बूचड़खाने को सीलकर 20 हजार का चालान भी काटा। वहां से पुलिस ने कटा हुआ मास भी बरामद किया। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है हालांकि इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।