दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के मामले में गिरफ्तार कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी। अदालत ने ईडी को चार और पांच अक्टूबर को शिवकुमार से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की भी इजाजत दे दी।
कांग्रेस नेता को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। उन्हें धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने शिवकुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था। साथ में तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ करने की भी इजाजत मांगी थी।
भीमा कोरेगांव मामला : गौतम नवलखा की याचिका की सुनवाई से अलग हुए जस्टिस गवई
शिवकुमार को तिहाड़ में ही रखा गया है। उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया था। उन्होंने 25 सितंबर को कांग्रेस नेता को जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि शिवकुमार एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और अगर उन्हें रिहा किया जाता है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं या दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



