राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के 2258 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2.87 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5472 हो गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2920 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 287930 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 5472 पहुंच गई है।बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 257224 लोग स्वस्थ हो गये है या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।