देश के पांच राज्यों में चली चुनावी हवा जल्द ही दिल्ली का रुख करने वाली है। राजधानी में अप्रैल माह में नगर निगम के लिए चुनाव होने है। चुनाव आयोग आज शाम को चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों में 104-104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं।
चुनाव पैनल के अधिकारी आज शाम को 5:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह नामांकन, नामांकन की जांच, उम्मीदवारी वापस लेने, मतदान की तारीख और मतगणना की तारीख सहित महत्वपूर्ण मतदान तिथियों की घोषणा करेंगे।
Exit Poll में बन रही BJP सरकार, CM सावंत ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, चुनाव को लेकर किया मंथन
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एमसीडी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा आज शाम पांच बजे की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।’’ आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं।
एसईसी के अधिकारियों ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक के बाद बताया कि मतदाता सूची में संशोधन, चुनाव अधिकारियों की पहचान, मतदान केंद्रों जैसी अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और चुनाव आयोग चुनाव कराने के लिए तैयार है। इस बार 23 अप्रैल से पहले मतदान होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



